सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म तड़प को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बुधवार को मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई.
जहां अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ भी नजर आईं। तान्या को देखकर कुछ लोग ये भी सोचने लगे कि आखिर ये कौन है.
अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ एक फैशन मॉडल और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी हैं। तान्या की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
साल 2015 में तान्या श्रॉफ ने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा। इन दिनों वह लंदन में रहती हैं। अपने अब तक के करियर में तान्या ने कई बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया है।
वीडियो देखे :