सुहागरात को शर्म के मारे दूल्हा जा छिपा पडोसी के घर, लोगो ने उड़ाया मज़ाक

शादी के बंधन में बंधने के

बाद की वो पहली रात हर किसी के लिए खास होती है। कई लोग तो इस रात के सपने कई महीनों पहले से ही देखने लग जाते हैं। खासकर लड़कों को इस रात का बेसब्री से इंतजार रहता है। जहां एक तरफ कई लोग अपनी सुहागरात को लेकर उत्सुक दिखाई देते हैं, तो वहीं कुछ इसे लेकर काफी डरे और नर्वस भी रहते हैं। वैसे देखा जाए तो सुहागरात को लेकर लड़का और लड़की दोनों के मन में ही तरह तरह के ख्याल आते हैं।

इसके अलावा कई बार क्षेत्रीय अखबारों में कुछ ऐसी खबरें भी पढ़ने को मिल जाती है, जिस पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कई बार अखबार के पन्नों से फोटोशॉप के जरिए छेड़छाड़ करके मीम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी ही कुछ अखबार की तस्वीर इन दिनों वायरल हो रही है, जिसकी हेडिंग काफी हैरान कर देने वाली है। जी हां, अखबार की हेडिंग है “सुहागरात में दूल्हे को आई शर्म, पड़ोसी के घर जा छिपा।”

सुहागरात वाले दिन घर से भाग गया शख्स!

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस तस्वीर ने यूजर्स को हैरानी में डाल दिया है। खबर की हेडिंग कुछ ऐसी है कि जिसने भी देखा वह सोच में पड़ गया। दरअसल, अखबार में छपी इस खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सैदनगर में शादी के बाद दूल्हा अचानक सुहागरात वाले दिन अपने घर से गायब हो गया। दूल्हे के गायब होते ही हड़कंप मच गया और घरवाले उसे पूरी रात गांव से लेकर रिश्तेदारी में ढूंढते रहे। उसके नंबर पर भी कॉल किया गया, लेकिन उसका फोन भी बंद जा रहा था।

जब सुबह होने पर दूल्हे का फोन खुला तो परिजनों का उससे संपर्क हुआ तो पता चला कि वह पड़ोसी के घर में छुपकर बैठा हुआ है। इसके बाद आनन-फानन में दूल्हे के परिजन उसके पास पहुंच गए और हकीकत क्या है? इसकी जानकारी जाननी चाही। दूल्हे से कई बार पूछा गया, जिसके बाद उसने बताया कि सुहागरात वाले दिन उसे शर्म आ रही थी इसीलिए पूरी रात घर आने की हिम्मत नहीं कर सका।

अब इस खबर को सोशल मीडिया पर पढ़ने के बाद लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया। अखबार की इस कटिंग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है। लोग इस खबर को पढ़ने के बाद जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट हो रहा वायरल

आपको बता दें कि अखबार की कटिंग को इंस्टाग्राम पर मीम पेज घंटा ने साझा किया है और इसे 62 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है। इस पोस्ट पर लोगो ने मजाक करते हुए कमेंट बॉक्स में कुछ ना कुछ लिखा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है “ये देश के लड़कों को हुआ क्या है। कोई एग्जाम में बेहोश हो रहा है और कोई अपने सुहागरात से भाग रहा है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि “हे भगवान, ऐसा पति ना देना।” इसके अलावा और भी लोग हैं जो मजाक करते हुए कमेंट बॉक्स में कुछ ना कुछ लिख रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *