आए दिन सड़क पर गाड़ियों
की लंबी-लंबी कतार देखकर लोगों का माथा दर्द हो जाता है। कल्च-ब्रेक दबा-दबाकर पैरों की कसरत हो जाती है। भले ही घर या दफ्तर से जल्दी निकल जाओ… पर सड़कें गाड़ियों से खचाखच भरी नजर आती हैं। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु जैसे शहर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ था, जो समय पर सर्जरी करने के लिए अस्पताल दौड़कर पहुंचा था। अब बेंगलुरु से ही एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दुल्हन मेट्रो में सफर करती नजर आ रही है। दरअसल, दुल्हन को वेडिंग हॉल पहुंचना था। सड़क पर जाम था, तो उसने मेट्रो ले ली ताकि महूर्त से पहले अपनी शादी में पहुंच जाए। अब उसका वीडियो वायरल हो गया है।
जब गहने पहनकर चढ़ी मेट्रो में..
इस 30 सेकंड्स के वीडियो में गहनों से सजी दुल्हन मेट्रो की सवारी करती दिख रही है। वह सबसे पहले गेट से मेट्रो में एंट्री करती है। इसके बाद मेट्रो कोच में बैठी नजर आती है। उसकी मुस्कान बता रही है कि वह अपने फैसले कितनी खुश है। इसके बाद दुल्हन शादी के समारोह में पहुंचकर स्टेज पर बैठी नजर आ रही है। हालांकि, जब युवती दुल्हन के लिबास में मेट्रो में पहुंचती है तो अन्य यात्री थोड़े कंफ्यूज नजर आते हैं। पर दुल्हन लोगों की परवाह किए, बिंदास मेट्रो की सवारी करती है और समय पर वेडिंग हॉल पहुंच जाती है।
उफ्फ! ये बेंगलुरु का ट्रैफिक
दुल्हन का यह वीडियो ट्विटर हैंडल @ForeverBLRU से 16 जनवरी को पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- भारी ट्रैफिक में फंसने के बाद दुल्हन ने अपनी कार छोड़कर दी और शादी के महूर्त से पहले वेडिंग हॉल तक पहुंचने के लिए मेट्रो ली। यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। अब तक इस क्लिप को चार हजार से अधिक व्यूज और डेढ़ सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ यूजर्स ने सही में बेंगलुरु का ट्रैफिक बहुत खतरनाक है। दूसरे ने लिखा कि अच्छा हुआ दुल्हन ने मेट्रो ले ली, नहीं तो महूर्त के बाद ही पहुंचती। आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट सेक्शन में लिखें।
यहां देखें दुल्हन का वायरल वीडियो
Whatte STAR!! Stuck in Heavy Traffic, Smart Bengaluru Bride ditches her Car, & takes Metro to reach Wedding Hall just before her marriage muhoortha time!! @peakbengaluru moment 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/LsZ3ROV86H
— Forever Bengaluru 💛❤️ (@ForeverBLRU) January 16, 2023