उड़ान के दौरान सरप्राइज़ ने किया हैरान, फ्लाइट में घुटनों पर बैठकर लड़की को किया प्रपोज! वीडियो ने जीता दिल

शादी के लिए अपने पार्टनर को

प्रपोज करना बेहद खास होता है! हर शख्स चाहता है कि उसके प्यार के इजहार का तरीका बेहद प्यारा और यूनिक हो। सोशल मीडिया पर गजब और फनी प्रपोजल के वीडियोज भी हैं। लेकिन इस बार जब एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए बीच हवा में प्रपोज किया, तो पैसेंजर सहित उसकी प्रेमिका भी हैरान रह गई। क्योंकि उसे भी इस सरप्राइज की उम्मीद नहीं थी। वैसे कभी आपने देखा था ऐसा प्रपोजल?

घुटने पर बैठकर किया प्रपोज

अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए शख्स ने एयर इंडिया की उसी फ्लाइट की टिकट ली, जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड ट्रेवल कर रही थी। जब विमान बीच हवा में था तब लड़का एक गुलाबी चार्टपेपर लेकर गर्लफ़्रेंड की सीट के पास पहुंचा। उस चार्टपेपर पर कुछ तस्वीरें लगी थीं। साथ ही, एक मैसेज भी लिखा था। जब लड़की ने अपने प्रेमी को देखा तो वह शॉक्ड हो गई। वह तुरंत अपनी सीट छोड़कर उसके पास चली गई। इसके बाद शख्स ने घुटने पर बैठकर उसे शादी के लिए प्रपोज करते हुए अंगूठी पहनाई। महिला ने प्यार से हां कहा और अपने मंगेतर को गले लगा लिया।

लोगों के दिल को छू गया ये लम्हा

वहीं विमान में मौजूद अन्य यात्री इस खूबसूरत दृश्य को देखकर तालियां बजाने लगे। एयर इंडिया के क्रू-मेंमबर ने इस शानदार लम्हे को कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर छा गया है। इस क्लिप को ट्विटर यूजर @rameshkotnana1 ने पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मुंबई जा रही Air India की फ्लाइट में शख्स ने घुटने पर बैठकर अपनी मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज किया। असल में इस वीडियो को लिंक्डइन पर पोस्ट किया गया था, जो अब सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *