व्हीलचेयर पर बैठी थी दिव्यांग दुल्हन, दूल्हे ने गोद में उठाकर किया ऐसा काम की हर कोई करने लगा तारीफ़

सोशल मीडिया पर इन दिनों

शादी से जुड़े हुए वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिन्हें यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। जहां शादियों में हंसी-खुशी के पल देखने को मिलते हैं, वहीं कई बार काफी भावुक कर देने वाला पल भी आते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादी दो दिलों का बंधन होता है। शादी के बंधन में बंधकर दूल्हा और दुल्हन दोनों जीवन भर एक-दूसरे का साथ देने की कसमें खाते हैं। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। दोनों जीवन के हर उतार-चढ़ाव का मिलकर सामना करते हैं।

आप सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े हुए बहुत से वीडियो देखे होंगे। यूजर्स भी शादी के वीडियो को काफी इंजॉय करते हैं। लेकिन इन दिनों शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो सबसे अलग है। इस वीडियो में एक सच्चे जीवनसाथी के रूप में दूल्हा अपनी दुल्हन का ख्याल रखता हुआ नजर आ रहा है। दूल्हे का प्यार, दुल्हन की विकलांगता के बारे में जानने के बाद भी नहीं बदला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स भावुक हो गए हैं।

दिव्यांग दुल्हन के साथ दूल्हे ने लिए सात फेरे

सोशल मीडिया पर

जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ दिख रहा है कि दुल्हन दिव्यांग है और अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती है। ऐसे में दूल्हा, दुल्हन को व्हीलचेयर पर बैठाकर फेरे लेते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को अगर आप आगे देखेंगे, तो विदाई का जब समय आता है तो उस दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठा लेता है। यह देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि अपनी नवविवाहिता पत्नी के प्रति यह पति सुपर केयरिंग है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो इस वीडियो को देखकर काफी इमोशनल भी हो गए हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दूल्हा-दुल्हन के रिश्ते की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

यूजर्स को वीडियो आ रहा है पसंद

इस वायरल वीडियो को वेडिंग “मोमेंट्सलोव” नाम के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है। जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, वैसे ही देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा गया है कि “मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से चुराया है मैंने किस्मत की लकीरों से।” यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को हजारों लाइक भी मिल चुके हैं।

वहीं इस वीडियो पर सैकड़ों कमेंट्स भी आ चुके हैं। हर कोई दूल्हा और दुल्हन (Bride & Groom) के रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहा है। दूल्हा का शादी में अपनी दुल्हन का इस तरह ख्याल रखना बेहद इमोशनल करने वाला है। वैसे आप सभी लोगों को यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *