मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक के साथ रचाई शादी, अपनाया सनातन धर्म, बोली- मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं

कहते हैं कि प्यार में

सबसे ज्यादा ताकत होती है। जब किसी व्यक्ति को किसी से प्यार हो जाता है, तो वह अपने प्यार को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। प्यार में सारी दुनिया से भी लड़ने को लोग तैयार हो जाते हैं। प्यार में कभी भी अमीरी, गरीबी, जाति, धर्म मायने नहीं रखती है। आए दिन हमें ऐसी खबरें सुनने को मिलती रहती हैं, जिनमें दो प्यार करने वाले एक दूसरे के साथ जीवन जीने के लिए घर से भाग कर शादी कर लेते हैं।

जब प्यार परवान चढ जाता है तो धर्म और परिवार के सारे दीवारों को लोग तोड़ देते हैं। इसी बीच कुछ ऐसा ही मामला बिहार के भागलपुर में देखने को मिला है, जहां पर मुस्लिम लड़की ने प्यार के लिए सनातन धर्म को अपना लिया और मंदिर में धूमधाम से शादी रचाई। हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं, इसमें झारखंड के गोड्डा निवासी राम कुमार मंडल और मोहरमा की मुस्कान खातून के बीच एक साल पहले लव अफेयर शुरू हुआ था।

लड़की का ननिहाल लड़के राम के गांव में है, जहां एक साल पहले दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी रचाने का वादा किया।

मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म

राम कुमार और मुस्कान के लिए

शादी करना इतना आसान नहीं था, क्योंकि दोनों के प्यार के बीच धर्म की दीवार बनी हुई थी, फिर क्या था लड़की ने अब सनातन धर्म अपना लिया और भागलपुर के पीरपैंती स्थित मीनाक्षी मंदिर में धूमधाम से अपने प्रेमी संग शादी रचाई। लड़के के घरवालों और गांव के लोगों ने भी इस शादी में साथ दिया। शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हालांकि, लड़की के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। मुस्कान ने अपने घरवालों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं बल्कि लड़की ने यह आरोप लगाया है कि उसके मामा और मौसा ने धमकाया है। वहीं लड़के ने कहा कि इस शादी से उसके परिवार वाले काफी खुश हैं लेकिन लड़की के परिवार वालों की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं।

लड़की के परिवार वालों ने की लड़की के साथ मारपीट

आपको बता दें कि

इससे पहले राम और मुस्कान 21 नवंबर को गोड्डा कोर्ट पहुंचे थे। जब लड़की के परिवार वालों को इसकी भनक लगी, तो वह भी कोर्ट पहुंच गए और लड़की के परिवार वालों ने लड़की के साथ मारपीट तक की थी। वहीं कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की को सुरक्षा के साथ लड़के के पास पहुंचाया गया, जिसके बाद दोनों पीरपैंती के मीनाक्षी मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए। लड़की ने बताया कि हमारे मामा और मौसा मुझे धमका रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि

मुस्कान सनातन हिंदू धर्म अपनाकर काफी खुश हैं। अब वह इसी धर्म को मानेंगी और अपने पति के साथ रहेंगी। राम कुमार और मुस्कान काफी खुश हैं। दोनों ने कहा कि सनातन संस्कृति काफी अद्भुत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *