‘मैंने प्यार किया’ की भाग्यश्री का 30 साल बाद छलका दर्द, पति से अलग रहने पर हो गई थी बुरी हालत

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ फेम

एक्ट्रेस भाग्यश्री काफी ज्यादा जानी-मानी अदाकारा हैं। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग के दीवाने हैं। भाग्यश्री ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई। जिसके बाद भाग्यश्री ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्में की। एक्ट्रेस ने कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। हाल ही में भाग्यश्री की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो अपनी जिंदगी का काफी बड़ा सच सबके सामने जाहिर करती हैं।

आपको बता दें कि

एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते नज़र आते हैं। हाल ही में भाग्यश्री की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा सच बताती हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने भाग कर शादी की है। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद सभी लोग शॉक्ड रह गए।

वहीं अगर बात करें

वायरल वीडियो की तो वीडियो में भाग्यश्री अपने पति हिमालय दसानी के साथ दिख रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने हिमालय के साथ साल 1990 में शादी की थी। दोनों ने भाग कर एक-दूसरे के संग ब्याह रचाया था। क्योंकि भाग्यश्री के माता-पिता दोनों के रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इसके साथ उन्होंने बोला कि माता-पिता हमेशा अपने बच्चों के भले के बारे में सोचते हैं। लेकिन कई बार मां-बाप अपने बच्चों पर अपने सपने थोपते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये जिंदगी उनके बच्चे की है और उसके भी कुछ सपने हैं।

इसलिए माता-पिता को अपने बच्चों को समझना चाहिए और वो अपना जो सपना पूरा करना चाहता है उसे करने देना चाहिए। भाग्यश्री की ये स्पीच सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

 

अगर बात करें भाग्यश्री के

वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘राधे-श्याम’ में नज़र आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े नज़र आएंगी। इनके साथ ही सचिन केडेकर, जगपति बाबू, कुनाल रॉय कपूर, मुरली शर्मा आदि कई बड़े कलाकार दिखेंगे। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस की ये फिल्म 11 मार्च साल, 2022 को ही रिलीज़ होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *