ऐसी है अनुपम खेर की संघर्षों से भरी कहानी – जेब में 37 रुपये लेकर निकले, सड़को पर गुजारते थे रातें…!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज

कलाकारों में शुमार अनुपम खेर आज अपना 67 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं। अनुपम खेर अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ में स्क्रीन शेयर की है।

अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में कॉमेडी से लेकर विलेन सभी किरदार निभाए है। उन्हें हर किरदार में काफी पसंद किया गया। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपने से जुड़ी जानकारियों के साथ देश में चल रहे बड़े मुद्दों पर भी वे अपनी राय रखते हुए नजर आते हैं अनुपम खेर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा है।

इतना ही नहीं वे अपने

शानदार व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं। अपने बॉलीवुड के योगदान के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान से नवाजा भी जा चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं। यहां तक का सफर तय करना उनके लिए इतना भी आसान नहीं था। अभिनेता ने अपने शुरुआती दौर में काफी संघर्षों का सामना किया है। लेकिन वह अपने घर से कुछ सपने लेकर निकले थे। यही सपने उन्हें आज इतना बड़ा इंसान बनाने में सफल रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले

अनुपम खेर फिल्मी दुनिया से बिल्कुल अलग थे। लेकिन उनके मन में कुछ बड़ा करने की चाहत थी। इसलिए वे मात्र अपनी जेब में 37 रुपये लेकर बड़े सपनों के साथ मायानगरी मुंबई पहुंचे। अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर मुंबई आए अनुपम खेर के लिए असली परेशानी यहां चालू हुई उन्हें तकरीबन 3 साल तक धक्के खाने पड़े थे। इतना ही नहीं कई दौड़ तो ऐसे भी आए जब उन्हें प्लेटफार्म पर कई रातें गुजारनी पड़ी थी।

लेकिन मुंबई पहुंच कर

कुछ बड़ा कर दिखाना और अपना नाम करना उनका सपना था। इसी सपने ने उन्हें वापस जाने से रोका अभिनेता काफी समय तक स्ट्रगल करते रहे, काम मिला तो अपने लुक्स की वजह से उन्हें कई बार रिजेक्ट किया गया। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी यही कारण है कि आज वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार है। अनुपम खेर ने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इतना बड़ा नाम कमाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *