जिनकी हथेली पर बनी होती है ये लकीरे तो उनपर रहती है माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा ,आप होंगे बेहद भाग्यशाली

हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसकी मदद से व्यक्ति अपनी हथेली पर मौजूद शुभ निशान और चिन्ह के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। दरअसल, हमारी हथेली पर ऐसे बहुत से निशान और चिन्ह मौजूद होते हैं जो भाग्यशाली होने का संकेत कराते हैं। हथेली पर मौजूद यह निशान हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। इनको देखकर जीवन की दशा और दिशा का आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। आज हम आपको हथेली पर बनने वाले कुछ शुभ निशानों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यदि इस तरह के निशान आपकी हथेली पर मौजूद है तो आप बेहद भाग्यशाली हैं और आपका जीवन सभी सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण रहेगा।

1. शनि पर्वत

शनि पर्वत हथेली पर त्रिभुज के आकार जैसा नजर आता है। यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत है तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। उसको अपने जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। ऐसे लोगों के ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन लोगों को खूब मान-सम्मान भी मिलता है।

2. गुरु पर्वत

अगर आपकी हथेली पर जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत पर जाकर मिलती है तो इसकी वजह से आपको अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

3. गुरु पर्वत पर बना वर्ग का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान बना हुआ है तो ऐसे लोग भाग्यशाली साबित होते हैं और इनको धन लाभ मिलने के योग बनते हैं।

4. चंद्र पर्वत

यदि हथेली पर चंद्र पर्वत रेखा निकलते हुए शनि पर्वत पर जाकर मिलती है तो ऐसे व्यक्तियों को धन लाभ मिलता है। इस तरह के व्यक्ति धन-संपदा संचय करने में सफल रहते हैं।

5. मस्तिष्क रेखा

जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा से निकलकर शनि पर्वत पर जाकर जुड़ती है तो ऐसे लोगों को 35 वर्ष की आयु के पश्चात विशेष सफलता मिलने की अधिक संभावना रहती है।

6. अनामिका और मध्यमा उंगली पर वर्ग निशान
जिन लोगों की अनामिका और मध्यमा उंगली पर वर्ग का निशान बना रहता है तो ऐसे लोग बहुत किस्मत वाले साबित होते हैं क्योंकि इनको अपने जीवन में धन की कमी महसूस नहीं होती है। ऐसे लोगों को अचानक धन प्राप्ति के योग अधिक रहते हैं।

7. सूर्य पर्वत

यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर सूर्य पर्वत रेखा, हृदय रेखा और भाग्य रेखा मिलकर त्रिभुज जैसी आकृति बनाते हैं तो इसकी वजह से अचानक धन लाभ मिलने के योग बनते हैं।

8. जीवन रेखा खत्म होते ही वर्ग का निशान
जिन लोगों की जीवन रेखा जहां पर समाप्त होती है यदि वहां पर वर्ग का निशान बन रहा है तो ऐसे लोग अपने जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं।

9. तर्जनी उंगली और कनिष्ठिका उंगली बराबर होना
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की तर्जनी उंगली और कनिष्ठिका उंगली बराबर होती है तो ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली साबित होते हैं।

10. मणिबंध
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की मणिबंध से शुरू होकर कोई रेखा सीधे सबसे छोटी उंगली तक पहुंच रही है तो धन लाभ के योग बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *