विराट कोहली ने छोड़ी T20 की कप्तानी, रोहित शर्मा हो सकते हैं नए कप्तान?

बीते बृहस्पतिवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप के बाद T20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि रोहित शर्मा टीम इंडिया के नए T20 के कप्तान होंगे। विराट कोहली के टी20 की कप्तानी छोड़ने की वजह उनके ऊपर ज्यादा बोझ होना सबसे अहम् कारण माना जा रहा है। और यदि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के आंकड़ों को देखा जाए तो काफी कुछ साफ़ हो जाता है।


विराट कोहली के कप्तानी में टीम इंडिया ने 45 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिनमे से 27 में जीत मिले है तो वही 14 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इनमे से 2 मैच टाई रहे और 2 मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका। इस तरह से फटाफट क्रिकेट में कोहली की सफलता का स्ट्राइक रेट 65.11 है।


वही अगर बात की जाए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की तो उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अबतक 19 टी20 मैच खेले हैं। जिनमे से रोहित शर्मा टीम इंडिया को 15 मैचों में जीत दिलाने में कामयाब रहे। इस तरह से रोहित शर्मा का सफलता का स्ट्राइक रेट 78 फीसदी हो जाता है। इसके अलावा रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 ख़िताब दिलाये हैं।


34 वर्षीय रोहित शर्मा सिमित ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के उप कप्तान हैं। और उनको टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी दिए जाने की पूरी सम्भावना है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलु सीरीज खेलेगा जिसमे दो टेस्ट मैच के अलावा तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेला जाना है।


विराट कोहली का टी20 में बतौर कप्तान ऐसा रहा प्रदर्शन


महेंद्र सिंह धोनी के बाद 2017 में विराट कोहली को टीम इंडिया के टी20 की कप्तानी का कार्यभार सौपा गया था। कोहली ने बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए 45 मैच खेले हैं जिनमे उन्होंने 48.45 के औसत और 143.18 के स्ट्राइक रेट से कुल 1502 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 12 हाफ सेंचुरी बनाये हैं और कोहली का सर्वाधिक स्कोर 94 (नॉट आउट) रहा है। 2017 के बाद से विराट कोहली टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं और भारत में उन्होंने 2017 के बाद सबसे ज्यादा रन बटोरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *