एक विवाह ऐसा भी, समाज के विरुद्ध जाकर कर ली किन्नर से शादी, प्यार का दुश्मन बना समाज

प्रेम करना इस प्रकृति का नियम है। जिसको प्यार मिलता है उसके लिए धरती ही स्वर्ग जैसी लगती है वही जिसे प्यार नहीं मिलता उसके लिए जीवन किसी नर्क से काम नहीं। आपने अक्सर सुना होगा कि प्यार की खातिर लोग दुनिया के किसी भी ताकत से लड़ जाते हैं। प्यार का दुश्मन अक्सर हमारा समाज बन जाता है। लेकिन फिर भी प्यार करने वाले न ही जात-पात देखते हैं और न ही समाज। प्यार तो बस हो जाता है।


आज हम एक ऐसे ही अनोखे प्यार की दास्ताँ आपको बताने जा रहे हैं जिसमे एक लड़के को एक लड़की से नहीं बल्कि एक किन्नर से प्यार हो गया। यह घटना बिहार राज्य की है जहा एक लड़के ने न सिर्फ एक किन्नर से प्यार किया बल्कि अपने प्यार को पाने के लिए सब कुछ कर लिया। बाद में दोनों ने पुरे रीती रिवाज के साथ बाकायदा शादी भी कर ली।


न दूसरी जात की लड़की न शादी-शुदा औरत, लड़के ने की किन्नर से शादी, ऐसे हुई थी रिश्ते की शुरुआत


आज हम जिस लड़के के बारे में बात कर रहे हैं वो बिहार के एक छोटे से गाँव लगड़पुर के रहने वाले लुटेन राजभर का बीटा विकास राजभर है। विकास प्यार में पड़ गया, वो भी एक लड़की नहीं बल्कि एक किन्नर के प्यार में। विकास जिसके प्यार में पागल हो रहा है उसका नाम रितेश है। हलाकि रितेश जन्म से एक लड़का था। दो साल पहले ही उसने अपना जेंडर चेंज करवा कर लड़की बन गया है। इस तरह से रितेश को एक लड़की नहीं बोल सकते, और वो एक किन्नर की गिनती में आता है। विकास इसी किन्नर रितेश के प्यार में पागल है और उसको पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। हाल ही में विकास और रितेश ने सभी रीती रिवाजो को ध्यान में रखते हुवे विधिवत शादी की है।


समाज इस शादी के खिलाफ, पुलिस का भी नहीं मिल रहा साथ


विकास की इस शादी से न तो समाज वाले और न ही विकास के परिवार वाले खुश हैं। और वे इस रिश्ते के खिलाफ हो गए हैं। खबरों के अनुसार विकास ने जब पुलिस की मदद मांगी तो पुलिस ने उल्टा विकास को ही खरी-खोटी सुना दी और कोई भी कार्यवाही करने से नकार दिया। पुलिस वालो ने विकास से कहा कि शादी करने के लिए किन्नर ही मिला था। ऐसे में जब विकास का साथ कोई नहीं दे रहा है, वही पूरा किन्नर समाज इनकी इस लड़ाई में इनके साथ खड़ा है।

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *