तो आज करिश्मा कपूर होती बच्चन परिवार की बहु, इस एक गलती की वजह से टूट गया था रिश्ता

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है। आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर किसी के पास सबसे ज्यादा पैसा है तो वे अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ बच्चन एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मो में लीड रोल किया है। अमिताभ बच्चन की सारी दौलत उनके बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन की हो जाएगी। एक दौर था जब अमिताभ बच्चन का करियर चरम पर था और उनकी संपत्ति में अचानक बढ़ोत्तरी हुई। उस वक़्त अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की शादी नहीं हुई थी। ऐसे में हर बॉलीवुड का हर परिवार अमिताभ बच्चन के परिवार से अपना रिश्ता जोड़ना चाहता था।


एक बार बेटे अभिषेक बच्चन के जन्मदिन की अमिताभ बच्चन ने शानदार पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई खूबसूरत अभिनेत्रिया भी आयी हुई थी। इसी पार्टी में अभिषेक बच्चन करिश्मा कपूर से मिले और उन दोनों में बाते होने लगी। कुछ दिनों के बाद ही दोनों की सगाई भी हो गयी। कहते हैं कि अभिषेक बच्चन ने करिश्मा कपूर को हीरे की अंगूठी देकर प्रोपोज़ किया था। इस रिश्ते से दोनों परिवार काफी खुश था।


सगाई के बाद नहीं हो पायी शादी, रिश्ता टूटने की यह था वजह


अभिषेक बच्चन एक अच्छे अभिनेता हैं। हर एक सुपरस्टार की चमक के पीछे ढेर सारा संघर्ष छुपा होता है। सबको कभी-न-कभी बुरे दौर से गुजरना पड़ता है। अभिषेक बच्चन के लिए वह समय ठीक नहीं चल रहा था, यह एक ऐसा दौर था जब उनकी फिल्मे एक के बाद एक फ्लॉप हो रही थी। वही दूसरी तरफ करिश्मा कपूर एक के बाद एक हिट फिल्मे करती जा रही थी। इसी वजह से अभिषेक बच्चन काफी मायूस हो गए।


इसी दौरान अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के बीच ब्रेकअप हो गया और उनकी सगाई टूट गयी। अभिषेक से रिश्ता तोड़ने का वजह साफ़ दिखाई देता है कि करिश्मा अपने आपको अभिषेक से ज्यादा सफल समझने लगी थी। साफ़-साफ़ कहे तो करिश्मा कपूर को अपनी तरक्की पर घमंड हो गया और वो खुद को सबसे बड़ी सुपरस्टार समझने लगी। और अभिषेक उनके सामने कुछ भी नहीं हैं। इसी कारण अभिषेक बच्चन ने करिश्मा कपूर से ब्रेकअप कर लिया।


करिश्मा ने अभिषेक से ब्रेकअप तो कर लिया लेकिन उसके बाद अभिषेक बच्चन ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मे की। और हिट फिल्मो के मामले में उन्होंने करिश्मा को भी पीछे छोड़ दिया। आपको इस बात का विश्वास नहीं होगा लेकिन खबरों की माने तो करिश्मा कपूर की माँ बबिता ने बच्चन परिवार से आधी संपत्ति की मांग भी की थी। जिसके लिए बच्चन परिवार ने साफ़ मना कर दिया।

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *